लालकुआं : वन विभाग की एसओजी टीम ने एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार, सागौन के गिल्टे और बाइक की जब्त

खबर शेयर करें -

तराई केंद्रीय वन विभाग अंतर्गत अवैध लकड़ी तस्करी का कारोबार रोकने का नाम नहीं ले रहा है. लकड़ी तस्करों द्वारा वन विभाग की गश्ती टीम पर फायरिंग और हमला करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि लालकुआं के टांडा जंगल में तस्करों ने हरे सागौन पर आरी चला दी. हालांकि लकड़ी तस्कर अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाए.

सूचना के बाद वन विभाग की एसओजी टीम ने तस्करों का पीछा कर एक तस्कर को दो सागौन के गिल्टों व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि मौके से चार तस्कर स्कूटी से भागने में कामयाब रहे. वन विभाग की टीम फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है. तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज इन दिनों वन तस्करों का अड्डा बना हुआ है. लकड़ी तस्करी की लगातार घटनाएं सामने आने के बाद वन विभाग तस्करों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा 2026: चार दिन में एक लाख भक्तों ने टेका मत्था; पहले दिन बना रिकॉर्ड, अफवाह फैलाने वालों पर तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश

आये दिन बेखौफ वन तस्कर बेशकीमती पेड़ों की कटाई कर जंगल को साफ करने में लगे. बीते कुछ दिनों पहले टांडा रेंज में सागौन की कटाई के कई मामले सामने आये हैं, जिसमें वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. लेकिन वन विभाग की कार्रवाई के वाबजूद सागौन लकड़ी की तस्करी रूकने का नाम नही ले रही हैं. बीती रात तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल से सागौन के गिल्टे ले जा रहे एक तस्कर लालकुआं हाट बाजार स्थित रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेटियों की शिक्षा को पंख देने के लिए 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास' का लोकार्पण; 50 छात्राओं को मिलेंगी निशुल्क सुविधाएं

वन विभाग की टीम ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है.पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल निवासी साफ कटानी टांडा रेंज के रूप में हुई है.वन विभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'कुमाऊं जोन रोजगार मेले' का सफल आयोजन; 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 से अधिक छात्रों ने आजमाई किस्मत