लालकुआं विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 लालकुआं विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मोहन बिष्ट के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने धारा 188 और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम धारा-3 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया है. पूरे मामले में निर्वाचन विभाग के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस द्वारा धारा 188 आईपीसी और धारा 3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, बताया जा रहा है कि प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा सरकारी संपत्ति पर झंडा बैनर पोस्टर का प्रयोग किया गया था. गौरतलब है कि लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत आमने-सामने हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश