लालकुआं : सगाई के टेंट छत में चढ़ाते समय फैला करंट, पांच बच्चे झुलसे

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बेटी की सगाई के लिए छत में टेंट चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से पांच बच्चे झुलस गए, आनन फानन में सभी बच्चो को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकत्सालय में भर्ती किया गया है, जहा उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।


नगर में वार्ड नंबर 6 में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहने वाली महिला बबीता पत्नी मुनेश की बेटी ज्योति की गुरुवार को सगाई थी, उसका विवाह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी युवक से तय हुआ है , गुरुवार की प्रातः लगभग 10 बजे परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत में चढ़ा रहे थे , तभी एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही रेलवे की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके चलते छत में मौजूद आधा दर्जन बच्चे करंट का शिकार हो गए , गंभीर रूप से जख्मी 5 बच्चों को क्षेत्र के समाजसेवी एवं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा समेत अन्य ग्रामीण तत्काल घर के पड़ोस में स्थित विश्वास क्लीनिक में ले गए , जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बच्चों को सुसीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां पर आदित्य उम्र 9 वर्ष पुत्र मुनेश, रानों उम्र 12 वर्ष पुत्री मुनेश और सेम उम्र 14 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि आर्यन उम्र 14 वर्ष पुत्र पूरन कुंद्रा , पलक उम्र 17 वर्ष पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरा नगर झोपड़पट्टी पंतनगर को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहा पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल