लालकुआं-हल्दी रोड रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

लालकुआं जीआरपी पुलिस ने लालकुआं- हल्दी रोड रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात शव को बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जीआरपी काठगोदाम इंचार्ज नरेश कोहली ने बताया कि लालकुआं-हल्दी रोड रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना ट्रेन चालक द्वारा दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. प्रथम दृष्टया में प्रतीत हो रहा है कि देर रात या सुबह आने वाली ट्रेन से युवक की कटकर मौत हुई होगी.शव को लालकुआं रेलवे स्टेशन लाया गया है. जहां पंचनामा भरकर शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है मृतक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील