लालकुआं : 98 दिन के बाद न्यायालय के आदेश पर राममूर्ति अस्पताल के डॉक्टर समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

11 वर्षीय बच्चे की चिकित्सकों की लापरवाही के चलते हुई थी मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर के जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 निवासी चंद्रपाल के 11 वर्षीय पुत्र की बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में उपचार के दौरान गत 10 अप्रैल को चिकित्सकों की लापरवाही के चलते हुई मौत के मामले में 98 दिन के बाद न्यायालय के आदेश पर अस्पताल के 5 जिम्मेदार चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए, 201, 323, 504 और 506 के तहत थाना भोजीपुरा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

वही जिन 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, उनमें डॉ अतुल कुमार सहित चार अन्य आरोपी बनाए गए हैं।


बताते चलें कि लालकुआं नगर के जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 निवासी चंद्रपाल के 11 वर्षीय पुत्र आंसू के दोनों पैर सुन्न हो गए थे जिसे गत 9 अप्रैल को राममूर्ति अस्पताल में भर्ती किया गया,
जहां उपचार के दौरान 10 अप्रैल को आशु की मृत्यु हो गई बालक की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
जिसके बाद क्षेत्र के तमाम स्वयंसेवी संगठनों ने भी राममूर्ति अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया था। उक्त मामले को हुए 98 दिन बीतने के बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली।और अंततः न्यायालय के आदेश के बाद भोजीपुरा थाने में राममूर्ति चिकित्सालय के जिम्मेदार अधिकारियों एवं चिकित्सकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए,201,323,504,और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें