लालकुआ: रानीखेत एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट कर चलती ट्रेन से कूदा उचक्का

Lalkua: A woman traveling in Ranikhet Express snatched a gold chain from her neck and jumped out of a moving train.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए रेलवे द्वारा जंगल में ट्रेन की स्पीड कम करने से जहां जंगली जानवरों की सुरक्षा में काफी हद तक फायदा मिला है वहीं ट्रेन की धीमी गति का फायदा झपट मार चोर उठाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को एक लुटेरे ने अपना शिकार बनाते हुए उसकी सोने की चेन को झपट कर लुटेरा ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त जंगल के रास्ते से धीमी गति से ट्रेन गुजर रही थी जिसका फायदा उचक्के ने उठा लिया। जीआरपी थाना काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर उग्र हुआ आंदोलन; इंडिया गठबंधन के बैनर तले निकाला गया विशाल मशाल जुलूस

रामनगर कुतुबपूर रेवाड़ी हरियाणा निवासी सोमेंद्र सिंह ने जीआरपी को दी तहरीर में लिखा, वह 13 जून को वह अपने परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। लालकुआं के पास एक अंजान व्यक्ति उनकी सीट के पास पहुंचा। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही शातिर ने उनकी पत्नी अनीता के गले से सोने की चेन छीन ली।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में भीषण सड़क हादसा: टाटा 709 और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल

 

सोमेंद्र ने उसका पीछा किया, लेकिन लुटेरा चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। उन्होंने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रुकवाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक लुटेरा अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। सोमेंद्र की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड विशेष यातायात प्लान का असर: हाईवे और कैंची धाम में थमी वाहनों की रफ्तार, बाजारों में पसरा सन्नाटा