लाल कुआं सीओ पद पर रह चुके वर्तमान सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर को कांवड़ यात्रा ड्यूटी के दौरान बाइक सवार ने मारी टक्कर, देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है उपचार

Current CO Jwalapur Shantanu Parashar, who held the post of Lal Kuan CO, was hit by a bike rider, the accident happened while on duty in Kanwar Yatra.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हरिद्वार । बीती देर रात्रि थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत बौंग्ला बाईपास पर कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर लगे सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में सी ओ साहब को देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है वही पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड विशेष यातायात प्लान का असर: हाईवे और कैंची धाम में थमी वाहनों की रफ्तार, बाजारों में पसरा सन्नाटा

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सी ओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर रहे थे। रात लगभग 1.55 बजे रात्रि रुड़की की तरफ से तेजी से आने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी और बागेश्वर में लगे भूकंप के तेज झटके; 4.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस टीम द्वारा उन्हें तत्काल हरिद्वार के सिटी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार व डॉक्टर के परामर्श पर देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां वे उपचाराधीन हैं। एसएसपी ने घायल सीओ के स्वास्थ्य के बारे में  डॉक्टर से जानकारी ली।  डॉक्टर के अनुसार सर में लगी चोट पर एमआरआई टेस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सर्वाइकल में L1व L2 में भी दर्द बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा

मामले में थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।