उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भयानक हादसे में 36 लोगों ने जान गंवा दी. जिनमें से 8 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा है. मृतकों का पंचनामा और शिनाख्त के लिए घटनास्थल के पास ही टेंट और तंबू लगाया गया
बताया जा रहा है कि 27 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है. हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कुछ घायलों को लाया गया है. घायलों के इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में तैयारी पूरी कर ली गई है. इमरजेंसी में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बुलाया गया है.
मरचूला बस हादसे में घायल 8 लोगों ने रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में दम तोड़ दिया हैं. आज सुबह मरचूला में रामनगर को आ रही गढ़वाल यूजर्स की बस खाई में गिर गई जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा हैं कि अब 36 लोग अपनी जान गंवा चुके है.
बस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने रामनगर स्थित अस्पताल की दौड़ लगाई। अस्पताल में लगी लाशों की भीड़ के बीच लोग अपने परिजनों को नम आंखों से तलाशते रहे।
कड़ी मेहनत के बाद जब लोगों को अपने परिवारवालों की सफेद चादर में लिपटी लाश दिखी तो उनके सब्र का बांध भी टूट गया। अपने को देख परिजना फुट-फुटकर रोने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
एक साथ सामूहिक पोस्टमार्टम को देखकर लोग सिहर उठे। सभी के आंखें नम हो गई थीं। बस हादसे के बाद एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को नैनीताल जिले के रामनगर में पहुंचाया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

