लोगो से करोड़ों रुपए की ठगी कर रातों-रात शहर से फरार हुआ युवक, पुलिस ने जांच की शुरू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।फर्जी बैंकिंग कंपनी के नाम पर तीन साल में रकम को दोगुनी करने व अधिक ब्याज देने का झांसा देकर एक युवक लोगों की खून पसीने की कमाई के करोड़ों रुपए समेट रातो रात शहर से फरार हो गया।जिसको लेकर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को पकड़ने व रकम वापस दिलाने की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रविवार को काशीपुर के लाहोरियान निवासी गौरव मेहरोत्रा व अन्य पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को संयुक्त रूप से तहरीर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक युवक ने लोगों को बताया कि वह एक बैंकिंग कंपनी से जुड़ा हुआ है, और उसका खुद का बैंक है। बताया कि बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त है। बताया कि केन्द्र सरकार से उसके बैंक को विशेष छूट प्राप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपाट खुलने के बाद 69 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी

आरोप लगाया कि आरोपी ने जमा रकम को तीन वर्ष में दोगुनी करने का वादा किया था। साथ ही चक्रवर्ती ब्याज दिलाने का भी वादा किया था। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर लोगों ने रुपए जमा करने शुरू कर दिए। बताया कि कई सालों से लोग आरोपी के कहने पर रुपए जमा करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा

आरोप लगाया कि बीते दिन शक होने के बाद पीड़ितों ने जब आरोपी से रकम वापस करने को बोला तो आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। कहा कि आरोपी घर से भी फरार हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अब तक 15 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर चुका है। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी