लोधिया से सटे जंगल में क्षत-विक्षत हालत में धारचूला निवासी व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ाः लोधिया से सटे जंगल में एक क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना की सूचना सुरेंद्र के परिजनों को दे दी है. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर अल्मोड़ा नगर से लगे लोधिया के पास घने जंगल में स्थानीय लोगों को एक शव पड़ा मिला. कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि धारचूला के हिमखोला गांव निवासी सुरेंद्र राम बीते 11 अक्टूबर को दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर अल्मोड़ा आ रहा था. तड़के करीब 4 बजे रोडवेज बस लोधिया स्थित एक दुकान में रुकी. इसी दौरान सुरेंद्र अचानक गायब हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

उसका एक बैग बस में ही था, जिसमें एक मोबाइल फोन भी था. काफी खोजबीन के बाद भी जब सुरेंद्र का पता नहीं लगा तो चालक ने उसका बैग धारानौला चौकी में पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि सुरेंद्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था. उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन आज लोधिया के जंगल में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र राम के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि शव काफी पुराना है और क्षत-विक्षत हालत में मिला है. बहरहाल, पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad