वन्यजीव संघर्ष में दो बाघों ने गुलदार को मौत के घाट उतारा

खबर शेयर करें -

खटीमा: सुरई वन रेंज में वन्यजीव संघर्ष में दो टाइगर के हमले में गुलदार की मौत हो गई. गुलदार को मारने के बाद दोनों बाघ कई घंटों तक शव के पास मंडराते रहे. वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने गुलदार के शव को टाइगर के कब्जे से छुड़ाया. गुलदार के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सुरई वन रेंज में गश्ती दल ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि कक्ष संख्या 46 में एक गुलदार का शव दिखा है. गश्ती दल की सूचना पर रेंजर सुरई रेंज सुधीर कुमार और एसडीओ शिवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वन अधिकारियों ने मौके पर देखा कि दो टाइगर गुलदार के शव के पास टहल रहे हैं. साथ ही टाइगर काफी आक्रामक दिखायी दे रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

अधिकारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद टाइगर को वहां से हटाया और गुलदार के शव को कब्जे में लिया. जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जहां दो वेटनरी डॉक्टरों के पैनल ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया. वन अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव संघर्ष में टाइगर ने गुलदार को मारा है. मृतक मादा गुलदार की उम्र सात से आठ साल के लगभग है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad