विगत 2 वर्षों से स्थगित चल रहा विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान का मेला इस बार भी हुआ स्थगित ,जानिए क्या है कारण

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में विगत 2 वर्षों से स्थगित चल रहे गंगा स्नान मेले को विभिन्न कारणों की वजह से इस बार भी स्थगित कर दिया गया है।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान का मेला इस बार 8 नवम्बर को भी नहीं लगेगा। चंद्रग्रहण के साथ ही मंदिर परिसर के आसपास बरसात से हुए भूमि कटाव के कारण मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

बताते चले कि रामनगर के विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला बीते 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते नहीं लग पाया था। परंतु इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण हुए भूमि कटाव तथा चंद्र ग्रहण होने की वजह से मंदिर समिति प्रशासन ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि उक्त मेला इस बार भी नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि इस वर्ष गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान का मेला मुख्यतः दो कारण जिनमें अत्यधिक बारिश होने से पानी का बहाव तेज है तथा मेला क्षेत्र में काफी भूमि कटाव हुआ है तथा दूसरी वजह है 8 तारीख को चंद्र ग्रहण होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए मंदिर को बंद कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

मंदिर समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह अधिकारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला इस वर्ष भी ना लगाने का निर्णय लिया गया है क्योंकि अधिक बारिश होने के कारण भूमि कटाव तथा 8 नवंबर को चंद्रग्रहण होने के चलते भी यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

उन्होंने बताया कि यूपी सहित कई राज्यों से करीब 3,00,000 श्रद्धालु तथा हजारों दुकानदार यहां आते हैं उनकी सुरक्षा के मद्देनजर इस मेले को न लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दिन मंदिर में न आने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad