विजिलेंस की टीम ने नगर पंचायत के हेड क्लर्क को रंगे हाथों ₹26000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, सुल्तानपुर पट्टी। विजिलेंस की टीम ने नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में कार्यरत हेड क्लर्क को रंगे हाथों ₹26000 की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। विजिलेंस की टीम आरोपी हेड क्लर्क को अपने साथ रुद्रपुर ले गई। वही रिश्वतखोरी का मामला क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार शमशाद अहमद ने विजिलेंस को सूचना दी थी कि
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में हेड क्लर्क देवनाथ मिश्रा उससे बिल पास कराने की एवज में तीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। विजिलेंस टीम ने ठेकेदार की शिकायत को संज्ञान लेकर अपने स्तर पर जांच कराई तो मामला सही निकला। जिस पर हेड क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज पुलिस अधीक्षक विजिलेंस कुमाऊं प्रह्लाद मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी से आई विजिलेंस की टीम सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत पहुंची और क्लर्क देवनाथ मिश्रा को 26000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
इस दौरान टीम कई घंटों तक पंचायत कार्यालय में रही तथा आरोपी से पूछताछ करती रही। बाद में अंत में देर शाम टीम ने आरोपी लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तार लिपिक को विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर