विजिलेंस की टीम ने विद्युत कनेक्शन के नाम पर ₹8000 की रिश्वत लेते लाइनमैन को रंगे हाथों दबोचा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, गदरपुर । खेत में विद्युत कनेक्शन के नाम पर ₹8000 की रिश्वत लेते हुए लाइनमैन को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस टीम लाइनमैन लालदेव से पूछताछ करने के बाद नकदी के साथ उसे अपने साथ हल्द्वानी ले गई।

बताते चले कि ग्राम बकैनिया निवासी जयप्रकाश पुत्र भगनाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर संविदा पर कार्यरत लाइनमैन लालदेव के खिलाफ विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष मई माह में ट्यूबवेल में विद्युत कनेक्शन लेने के लिए विभाग में आवेदन किया था। विभाग बार-बार टालमटोल कर रहा था। काफी समय बाद 45 हजार रुपये का इस्टीमेट बनाया गया जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज की। छह अप्रैल 2022 को 17700 रुपये का इस्टीमेट बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

उन्होंने सात अप्रैल को इस्टीमेट की राशि जमा कर दी। 29 अप्रैल को ट्रांसफार्मर खेत में रख दिया गया लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया बार बार अनुरोध के बाद भी जब कनेक्शन नहीं किया गया तो उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की और विजिलेंस टीम से संपर्क किया। विजिलेंस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लाइनमैन लालदेव व किसान जयप्रकाश का फोन सर्विलांस पर लगाया था। शिकायत सही होने की पुष्टि पर विजिलेंस सह प्रभारी भानु प्रकाश आर्य एवं प्रभारी निरीक्षक हेमचंद्र पांडेय टीम के साथ बुधवार को ग्राम बकैनिया में जयप्रकाश के घर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिकायतकर्ता जयप्रकाश को भी बुला लिया व जयप्रकाश के घर के आसपास घूमते रहे और लाइनमैन लालदेव के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद करीब पांच बजे लालदेव ग्राम बकैनिया जयप्रकाश के घर पहुंच गया। जैसे ही जयप्रकाश ने लालदेव को रंग लगे हुए नोट पकड़ा, उसी समय टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। यह देख लालदेव के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

विजिलेंस टीम ने लालदेव को रिश्वत में लिए गए रुपयों सहित कब्जे में लेते हुए उसके हाथों को पानी से धुलवाया तो उसके हाथों का रंग लाल हो गया। विजिलेंस टीम लालदेव को हल्द्वानी ले गई। लाइनमैन लालदेव ने आरोप लगाया कि उसे प्लानिंग के तहत फंसाया गया है जबकि वह मीटर का कनेक्शन करने आया था और उसे जानबूझकर हाथ में पैसे देकर फंसाया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad