विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, कांग्रेस हुई हमलावर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बचे हुए हैं ऐसे में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. भाजपा नेता जहां पिछले 5 सालों के विकास कार्यों को लेकर फिर से जनता के बीच जाने की बात कह रहे हैं तो वहीं विपक्ष ने अब उनको घेरना शुरू कर दिया है. लालकुआं बीजेपी विधायक नवीन दुम्का ने अपने 5 साल के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल 5 साल पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में विकास के मुद्दे पर कोई भी व्यक्ति उनके ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा नहीं कर सकता है न विपक्ष मुद्दा बना सकता है.

विधायक नवीन दुम्का ने दावा किया है कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 बिंदु तय किए थे, जिसमें सभी उन्होंने पूरे कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि अंतिम बिंदु पर काम चल रहा है, उनके विधानसभा में स्वास्थ्य,शिक्षा, बिजली ,पानी सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है और विकास के नाम पर जनता फिर से उनको विधायक चुनेगी. पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने विधायक नवीन दुम्का के विकास कार्यों को सिरे से नकार दिया है. हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा ने विकास कार्य बंद करने का काम किया है,यहां तक की पुरानी योजना अधूरी पड़ी हुई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सड़कें बदहाल हैं. डबल इंजन के सरकार में राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 4 सालों से अधर में लटका हुआ है. उनके विधानसभा में बनने वाले आईएसबीटी, रिंग रोड, चिड़ियाघर सहित कई काम बीजेपी सरकार ने बंद करने का काम किया है. कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी अपनी योजना बताकर जनता को ठगने का काम कर रही है. इसके अलावा कांग्रेस कार्यकाल में उनके विधानसभा में जो भी सड़कें बनाई गई थी आज वह जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसके गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन