विधायक नवीन दुम्का के आवास के सामने पानी की टंकी पर चढ़ा दिव्यांग शंकर लाल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: शनिवार को मां सर्वजन दिव्यांग समिति के अध्यक्ष शंकरलाल हल्दूचौड़ के बमेटा बंगर खीमा में विधायक नवीन दुम्का के आवास के ठीक सामने पेयजल विभाग के ओवरहेड टैंक में चढ़ गए। इस दौरान वहां पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। जबकि शंकरलाल दिव्यांगों की मांगों के समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं।
इस दौरान शंकरलाल का कहना था कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्रियों व अधिकारियों को दिव्यांगों की तमाम मांगों से अवगत करा कर उनके समाधान की मांग की जा चुकी है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, उन्होंने कहा कि एक तो हमारा दिव्यांग समाज किसी न किसी रूप से शरीर से कमजोर है देश व प्रदेश के जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से हमारा अनुरोध है हमारे दिव्यांग समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाए कागजों में कब तक दौड़ेगी। उन्होंने सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में दिव्यागजनों का 4 प्रतिशत आरक्षण देने, गैर – सरकारी फैक्ट्रियों व अन्य संस्थानो में प्राथमिकता के आधार पर गरीब दिव्यागों को रोजगार देने, स्व – रोजगार हेतु गरीब दिव्यांगों को दस लाख तक व्याज मुक्त ऋण देने, राज्य में सस्ते गल्ले की दुकानों को गरीब दिव्यागों को आवंटित करने, सरकारी व गैर – सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में गरीब दिव्यागों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने समते तमाम मांगों के समाधान की मांग की है। इस दौरान वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिनके द्वारा शंकरलाल को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शंकरलाल अपनी मांगों पर अलग हुआ है। इधर विधायक नवीन दुम्का का कहना है कि सभी मांगे शासन स्तर की है। वह शंकर लाल की मांगो को मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। इधर शंकरलाल का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्यवाही का भरोसा नहीं दिया जाता है तब तक वह पानी की टंकी पर चढ़े रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका