विधायक ने महिला थानेदार की खुलेआम उतारी इज्‍जत, ज्‍यादा होशियार बनोगी तो यहीं बंधक बना लेंगें

खबर शेयर करें -

राजधानी रांची के हरमू विद्यानगर स्थित नवीन सरना कालेज छात्रावास पर हुए हमला व तोडफ़ोड़ का मामला तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को वहां सिसई विधायक जीगा सुसारण होरो, मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक सुखदेव भगत सहित अन्य आदिवासी नेता और छात्र नेता पहुंचे थे। वहां, डीएसपी जीतवाहन उरांव, डीएसपी यशोदरा के अलावा सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर ममता कुमारी भी थीं।

नेताओं और पुलिस के बीच मामले में हुई कार्रवाई की बातचीत चल रही थी। इस बीच अचानक माहौल गरम हो गया। सिसई विधायक जीगा सुसारण होरो सुखदेवनगर थानेदार ममता पर भड़क गए और धमकी भरे लहजे में कहा अधिक होशियार बनने की कोशिश मत करो, वरना यहीं बंधक बना देंगे। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, युद्ध छिड़ा तो रांची को पागल कर देंगे। थानेदार से कई सवाल जवाब भी हुआ। इस गहमागहमी भरी बातचीत और धमकी से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

विधायक ने जो कहा…

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि विधायक(Vidhayek) इंस्पेक्टर से कह रहे हैं, अधिक होशियार बनने की कोशिश मत करो वरना बंधक बना लेंगे। आप किस चीज के लिए ड्यूटी करते हैं जो समय से कार्रवाई नहीं करते। आप चाहते हैं यहां के बच्चे बदमाश बन जाएं और जंगल में चले जाएं, तब आपलोग छापेमारी कीजिएगा। सवाल आप पर खड़ा होता है। हम यहां मीटिंग करने नहीं आए हैं। दवा भी और दारू भी दीजिएगा। इस हास्टल में गरीब बच्चे पढऩे आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

आपलोगों को तकलीफ लगता है कि यहां के बच्चे पढ़ लिखकर उन्नति करें। रात में काल किए जाने के बारे में कहा – आप रात को किस भाषा में बात किए थे। गवर्नर हैं क्या। यहां पढऩे में दिक्कत होगी तो मजबूरी में लोग जंगल में चला जाएगा। उग्रवादी बन जाएगा, लूटेगा, मारेगा। ऐसे भी यहां का जल, जंगल, जमीन लूटा जा रहा है। हास्टल का मामला कोर्ट में है तो आप क्या कर रहे हैं। आप ठीक से रहिए, छापेमारी हम करवा देंगे। हमलोग का रंग चढ़ गया तो अच्छा से रंग चढ़ा देंगे।