वीडियो कॉल के जरिए न्यूड फिल्म बनाकर ब्लैक मेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद ।वीडियो कॉल के जरिए न्यूड फिल्म बनाकर ब्लैक मेल करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।गिरोह में चार महिला तथा एक पुरुष शामिल रहे।

मामले की जानकारी देते हुए नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह जतपचबींज.बवउ नाम से वेबसाइट चलाता है। ये लोग इस वेबसाइट का एडवरटाइजमेंट ओएलएक्स पर देते हैं। इसके द्वारा महिलाओं को दोस्त बनाकर उनसे मनचाही बातें करने का झांसा दिया जाता था। लोग इनके झांसे में आकर वेबसाइट के जरिए महिलाओं से संपर्क साधते थ। फिर ये महिलाएं पहले ग्राहक से सामान्य बातें करती थीं और फिर उनको अपने जाल में फंसाकर अश्लीलता पर उतर आती थीं। ये महिलाएं न्यूड फोटो का आदान-प्रदान करने के बाद ग्राहक से न्यूड वीडियो कॉल करवाती थीं। जैसे ही कस्टमर वीडियो कॉल करता था। तो ये महिलायें स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से कॉल रिकॉर्ड कर लेती थीं। और फिर इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता था। ग्राहक के न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उससे रुपए वसूले जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?