वीडियो : लड़की ने दिनदहाड़े हार्डवेयर की दुकान के गल्ले का ताला तोड़ हजारों रुपए की नकदी पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । बाजार में एक लड़की ने दिनदहाड़े हार्डवेयर की दुकान के गल्ले का ताला तोड़ पर हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय दुकान मालिक जुम्मे की नमाज पढ़ने गए हुए थे। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरनी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

शहर के बांसफोडान पुलिस चौकी के अंतर्गत श्मशान घाट रोड पर गंगेबाबा मंदिर के पास कुमाऊं होम एंड हार्डवेयर के नाम से दुकान है। दुकान के स्वामी नमाज पढ़ने गये हुए थे, तभी एक युवती और एक युवक बाइक पर सवार होकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक ने बराबर में दुकान पर पूछा कि दुकानदार कहां गये हैं। वहीं, लड़की दूर खड़ी हो गई और फिर लड़की फुर्ती के साथ दुकान के अंदर घुसी और गल्ले का ताला तोड़ कर पैसे थैले में भरे और युवक के साथ फरार हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस चोरनी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad