व्हेल ने मछुआरे को निगला, मौत को मात देकर ऐसे जिंदा बाहर आया, सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

खबर शेयर करें -

समुद्र में कई खतरनाक मछलियां रहती हैं, जो पलक झपकते ही किसी भी इंसान को शिकार बना सकती हैं। शार्क के हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं समुद्र में विशालकाय व्हेल मछली भी होती है। व्हेल मछली इतनी विशाल होती है कि छोटी—मोटी नाव को वह चुटकियों में तहस—नहस कर सकती है। ऐसे में सोचिए अगर वह किसी इंसान को निगल जाए तो मौत निश्चित है। लेकिन एक शख्स व्हेल के मुंह में जाकर जिंदा वापस लौट आया। विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है। अमरीका में एक मछुआरे को समुद्र में एक व्हेल ने निगल लिया था।

समुद्र में हुआ शख्स पर हमला
57 साल के लॉबस्टर डाइवर माइकल पैकर्ड कई सालों से समुद्र में गोता लगाकर अजीबोगरीब समुद्री जीवों को पकड़ते हैं और उन्हें मार्केट में बेचते हैं। एक बार माकल ने विशाल केकेड़ा पकड़ा था, इसके बाद से वह लॉबस्टर ड्राइवर के नाम से मशहूर हो गए। एक बार जब माइकल समुद्र में उतरे तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, समुद्र में अचानक उनके ऊपर एक हमला हुआ और उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। थोड़ी उन्हें अहसास हुआ कि वो किसी मछली के मुंह में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

निगल लिया था व्हेल ने
माइकल ने WBZ-TV को दिए एक इंटरव्यू में मौत के साथ हुए उनके एनकाउंटर के अनुभव के बारे में बताया था। माइकल ने बताया कि पहले उसे लगा कि किसी शार्क ने उन्हें खा लिया है। माइकल को मौत नजर आ रही थी। उन्हें लगा कि वह अब बच नहीं पाएंगे। माइकल ने बताया था कि जब उन्हें मछली ने निगला तो उसकी बॉडी में कहीं दांत नहीं लगे ना ही उन्हें कोई दर्द हुआ। बस वो सीधे मछली के मुंह के अंदर थे। इसके बाद करीब 30 सेकंड बाद मछली ने उलटी कर दी और वह बाहर आ गए। बाहर निकलकर माइकल ने देखा कि उन्हें शार्क ने नहीं, बल्कि व्हेल ने निगल लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ