शांतिपुरी : जवाहर नगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, गृहक्लेश के कारण मृतक की पत्नी थी मायके में

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी के ग्राम जवाहर नगर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। गृहक्लेश के कारण उसकी पत्नी मायके में थी। इसी कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
जिला बरेली यूपी के ग्राम मुंडिया निवासी छत्रपाल मौर्य (24) का शव जवाहर नगर की डिमरी कॉलोनी के एक मकान में पंखे से लटका मिला।

उसके भाई मुनेंद्र मौर्य ने बताया कि छत्रपाल पिछले वर्ष से जवाहर नगर डिमरी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बहेड़ी तहसील क्षेत्र की युवती से छत्रपाल की शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है।
भाई मुनेंद्र ने बताया कि कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। इसी वजह से पत्नी मायके चली गई थी। रक्षाबंधन पर भाई उसे बुलाने ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से इनकार कर दिया। तब से छत्रपाल तनाव में था।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की


मुनेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम जन्माष्टमी पर बहनें मुनेंद्र के घर पहुंचीं थी। तभी कमरे के पंखे से उनके भाई छत्रपाल का शव लटका देखा। उन्होंने घटना की सूचना मुनेंद्र को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई कुंदन सिंह राठौर ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि