शांतिपुरी बैरियर में अवैध खनन से लदा ट्रक जब्त, चालक मौके से फरार

शांतिपुरी: तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है. टीम की इस कार्रवाई में एक ट्रक को जब्त किया गया है. इस ट्रक से अवैध खनन की ढुलाई की जा रही थी.
डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर हल्द्वानी-किच्छा मार्ग के शांतिपुरी बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में उपखनिज लदे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की. तभी चालक ट्रक को हाईवे की तरफ मोड़ कर भगाने लगा.
वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया. लेकिन चालक ट्रक को किनारे खड़ा मौके से फरार हो गया. वन विभाग की टीम के मुताबिक ट्रक पर 300 क्विंटल अवैध खनिज लदा था.
इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. साथ ही वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज किया गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि चालक उत्तर प्रदेश के राम रामपुर का रहने वाला है और ट्रक भी वहीं का है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

