शांतिपुरी में गुलदार ने घर के बाहर बंधे कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

खबर शेयर करें -

किच्छाः उधमसिंह नगर के रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र शांतिपूरी में गुलदार ने घर के बाहर बंधे कुत्ते को निवाला बना दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है. वन विभाग ने भी गांव में गस्त शुरू कर दी है. वन विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है.

किच्छा तहसील क्षेत्र की शांतिपूरी गांव में गुलदार के खौफ से ग्रामीण खोफजदा हैं. बुधवार देर रात शांतिपुरी गली नंबर-2 के ढकानी क्षेत्र में गुलदार ने शेर सिंह कोरंगा के कुत्ते को निवाला बना दिया. घटना की जानकारी सुबह मिली जब कुत्ते का शव मिला. ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया और लोगों सेएहतियात बरतने की अपील की. डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास उगी हुई झाड़ियों काट दें. इसके अलावा रात में घर से अकेले बाहर न निकलें.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब