शादी के दिन ही दूल्हे की मौत, फिर हुआ कुछ ऐसा.. सुहागिन बनी युवती, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब बारात निकलने से पहले हुए हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद चंद मिनटों में ही कुछ ऐसा हुआ कि युवती की मांग खाली नहीं रहा। किस्मत ने युवती को उनका जीवन साथी दे दिया।

यह घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मान गांव की है। 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटे अनुराग यादव की बारात जानी थी, बारात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

बताया जा रहा है कि अनुराग अपने भाई अनुज और रिश्तेदार के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक अनुराग की बुधवार को गांव मधुपुरी बारात जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

इधर हादसे में दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया। इस बीच परिवार वालों ने बदनामी के डर से आनन फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू की। वहीं मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती की तय समय में शादी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Ad