शादी के दो साल बाद नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा, ससुर को तस्वीर भेज बोला- जो करना है कर लिजिये

खबर शेयर करें -

झारखंड की राजधानी रांची के कांके में बड़ी बहन की मदद करने गई नाबालिग लकड़ी को जीजा भगा ले गया। मंदिर में जाकर शादी कर ली और उसकी तस्वीर ससुर को भेज दिया। तस्वीर के साथ लिखा ससुर जी जो करना है कर लिजिये। छोटी बेटी भी हमारी हुई।

आरोपित नन्हू साहु उर्फ अरुण की शादी मई 2019 को हुई थी। शादी के दो साल बाद ही उसने ऐसी हरकत कर दी। दरअसल, अरुण की पत्नी की तबियत खराब थी। इस कारण छोटी बहन मदद करने पहुंची थी। दो-चार दिन ही बीता था कि एक दिन दोनों जीजा-साली घर से भाग गए। इस मामले में 21 मई 2021 को नाबालिग के पिता ने अपने दमाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अरुण को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक साल चले सुनवाई के दौरान ससुर के साथ दोनों बहने अपने बयान से पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश करने के बाद भी सिविल कोर्ट ने आरोपित को रिहा करने का फैसला सुनाया।

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें