शादी के नाम पर युवती की इज्जत के साथ 4 साल तक खेलता रहा मेहंदी आर्टिस्ट, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर के मेन बाजार में कपड़े की दुकान में कार्य करने वाली युवती ने दुकान के बाहर मेहंदी लगाने का कार्य करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर 4 साल लगातार उसकी इज्जत के साथ खेलने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है। इधर न्यायालाय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौहल्ला रहमखानी निवासी एक युवती ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि 4 साल पहले वह मेन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। उसकी दुकान के सामने बाहर बैठ कर मौहल्ला महेशपुरा निवासी सुनील कुमार उर्फ सुमित कुमार पुत्र मोहन लाल मेहन्दी लगाने का कार्य करता है। युवती ने बताया कि एक ही स्थान पर कार्य करने के करण उसने उससे जान पहचान कर ली और स्वयं को अविवाहित बता कर उसके सीधेपन का फायदा उठाते हुए उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरु कर दी। इसके बाद वह उसे विश्वास में लेकर अपने घर ले गया और उसके साथ संबंध बनाये।
युवती ने बताया कि सुनील ने शादी का झांसा देकर लगभग 4 वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। औश्र फिर शादी करने से मुकर गया। जब उसने सुनील पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। युवती ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। जिस पर सुनील ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत कोतवाली काशीपुर में की और उसके बाद 8 मार्च को उसने एक शिकायती पत्र एसएसपी उधम सिंह नगर को पंजीकृत डाक से भेजा लेकिन पुलिस ने कोई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376/323/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज