शादी के स्टेज पर दूल्हे के हाथ से जयमाला छीनकर प्रेमी ने दुल्हन को पहनाया, गुस्साए बारातियों ने जमकर कूटा

खबर शेयर करें -

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के एरई गांव में हुई एक शादी (marriage) के दौरान अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे से जयमाला छीनकर खुद लड़की को पहना दिया. इतना ही नहीं उसकी मांग में सिंदूर भी डाल दिया

पटना में हुई ये घटना बीते सोमवार की देर रात की बतायी जाती है. शादी समारोह के दौरान हुआ यह वाक्या इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. अचानक हुई इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए. बारातियों ने इस दौरान प्रेमी की जमकर पि;टाई कर दी, हालांकि दुल्हन ने अपने प्रेमी को पी;टने से बचाने का हर संभव प्रयास किया. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया. घटना से गुस्साए बाराती बिना शादी किए ही वापस लौट गए.

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

बाराती बिना शादी के ही बारात लेकर लौट गए. दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. उसका कहना था कि जब दुल्हन का किसी और से संबंध है, तो वह भला कैसे शादी कर सकता है. बताया गया है कि युवती के पिता ने उसकी शादी नवादा जिले के जवाहर नगर निवासी दिवाकर पांडे के बेटे अक्षय कुमार के साथ तय की थी.

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

बारात बैंड बाजे के साथ एरई गांव पहुंची. रात 11 बजकर 12 मिनट बजे के आसपास जयमाला की तैयारी हो रही थी. दुल्हन बनी प्रेमिका के बुलावे पर उसका प्रेमी खगड़िया निवासी अमित कुमार स्टेज पर आ पहुंचा. इसके बाद प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से वरमाला छीनी और सीधे दुल्हन के गले में डाल दी.

इस संबंध में युवती के परिजनों द्वारा स्थानीय शाहजहांपुर थाने में कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है. लड़की पक्ष द्वारा युवक के खिलाफ कोई भी लिखित शिकायत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पीआर बांड पर आरोपी युवक अमित कुमार को थाने से रिहा कर दिया है. शादी समारोह के दौरान हुए इस अजीबोगरीब वाक्ये से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.