शादी के 10 दिन बाद रोते बिलखते कोतवाली पहुंची नवविवाहिता बोली नहीं जाऊंगी ससुराल
रुड़की। एक नवविवाहिता रोते बिलखते हुए कोतवाली पहुंची और पुलिस से से बोली कि उसके परिजन जबरदस्ती उसे ससुराल भेजना चाहते हैं लेकिन वह किसी भी सूरत में ससुराल नहीं जाएगी।

गंगनहर कोतवाली में एक नवविवाहिता रोते बिलखते हुए पहुंची। विवाहिता ने अपने परिजनों पर जबरदस्ती ससुराल भेजने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी 10 दिन पूर्व बहादराबाद निवासी एक युवक से हुई थी। लेकिन अब वह अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती। वही विवाहिता के पीछे पीछे उसके परिजन भी पहुंचे और परिजनों ने बताया कि वह उसे काफी समझा बुझा रहे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। जबकि शादी में उन्होंने काफी पैसा खर्च किया लेकिन उसके बावजूद भी उनकी पुत्री अपनी ससुराल नहीं जा रही है। गंगनहर कोतवाल प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने जब विवाहिता से ससुराल ना जाने का कारण पूछा तो सभी हैरान रह गए। विवाहिता ने बताया कि उसका ससुराल में मन नहीं लग रहा है और वह अपने घर रह कर आगे की पढ़ाई करना चाहती है। कारण जान पुलिस वालों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस समझ रही थी कहीं विवाहिता को ससुराल वाले परेशान तो नहीं कर रहे थे। नव विवाहिता के परिजनों ने पुलिस के सामने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ी हुई थी कि ससुराल नहीं जाऊंगी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने परिजनों से जोर जबरदस्ती ना करने की बात कहते हुए विवाहिता को समझा-बुझाकर ससुराल भेजने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने नवविवाहिता को परिजनों के साथ घर भेज दिया है।

