शेरवुड स्कूल के छह छात्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक सभी छात्र दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी नैनीताल से अपने घर दिल्ली जा रहे थे. इसी बीच बाजपुर में सड़क हादसा हो गया. जिस समय ये हादसा हुआ, तभी वहां से चंपावत एसपी देवेंद्र पिंचा गुजर रहे थे. उन्होंने खुद घायलों को बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

घायल छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए बाजपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर काशीपुर भेज दिया है. सभी को काशीपुर के सोहता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां