श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा की पुत्री श्रेया बोरा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.2% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
राजू अनेजा, लालकुआं ।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष व सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के इंजीनियर रणजीत सिंह बोरा की पुत्री श्रेया बोरा जोकि आर्यमन विक्रम बिरला कॉलेज हल्द्वानी की छात्रा है उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.2% अंक प्राप्त कर बिरला स्कूल टॉप किया है वहीं जिले में भी टॉप फाइव में स्थान बनाया है श्रेया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं अर्पित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आर्यमन विक्रम बिरला कॉलेज हल्द्वानी की छात्रा श्रेया बोरा को अंग्रेजी में 97, इकोनॉमिक्स में 99, फिजिकल एजुकेशन में 98, बिजनेस स्टडीज में 100, अकाउंटेंसी में 97 अंक मिले हैं श्रेया ने जहां एक और अपने माता-पिता, गुरुजनों, स्कूल का नाम रोशन किया है वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट पूर्व विधायक नवीन दुमका वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी चेयरमैन लाल चंद्र सिंह ,पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ,महामंत्री दिनेश लोहनी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए श्रेया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

