श्रीनगर कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में चमके मोटाहल्दु व हल्द्वानी के तैराक, दो स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य पदक झटके
लालकुआं: अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वार वाटर स्पोर्ट्स सेंटर श्रीनगर में आयोजित पहली ओपन वाटर फिन-स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप 2022 में मोटाहल्दु व हल्द्वानी के तैराकों ने दो स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य पदक जीता है।

गत 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (यूएसएआई) द्वारा अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के सहयोग से वाटर स्पोर्ट्स सेंटर श्रीनगर में ओपन वाटर फिन-स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया था

जिसमे हल्द्वानी तरण ताल के मैनेजर ललित सिरौला और कोच पूनम सिरौला की अगुवाई में विहान सिरौला, श्रद्धा जोशी, नव्या सिरौला, शिवम धपोला, रूद्र जोशी, साहिल कुमार ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमे से एक किमी तैराकी में मोटाहल्दु निवासी श्रद्धा जोशी व 15 सौ मीटर तैराकी हल्द्वानी निवासी नव्या सिरोला ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि श्रद्धा और नव्या ने एक अन्य प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है, इसके शिवम धपोला ने एक रजत व दो कांस्य व साहिल ने एक कांस्य व एक रजत पदक जीता है।

इधर सोमवार को श्रीनगर में राष्टीय प्रतियोतिता से भाग लेकर वापस लौटी टीम का विधायक मोहन बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्रवासियो ने लालकुआं रेलवे स्टेशन में स्वागत किया गया, इस दौरान विधायक ने कहा की पदक विजेताओं ने राष्टीय प्रतियोगिता में पदक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

