अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी भवन में योग शिविर का आयोजन, शिविर में 105 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निरंकारी सत्संग भवन काशीपुर में भी प्रातः 6:00 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया। यह योग शिविर कुशल प्रशिक्षको की देखरेख में आयुष्मान मंत्रालय के द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल कॉल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। सर्वप्रथम निरंकारी संतो में सेवादल प्रार्थना से इस कैंप इस शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य प्रशिक्षक पंडित उमाशंकर की देखरेख में लगभग 105 निरंकारी श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को गौरांवित महसूस किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में उत्साह देखते ही प्रतीत हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

पंडित उमाशंकर जी ने सूक्ष्म योग के द्वारा यह संदेश देते हुए उपस्थित संत महापुरुषों को कहा कि स्वस्थ रहने के लिए या तो दवाई चला लो, या अपने आप को चला लो यानी योग करते रहने से दवाइयों से बचा जा सके।

 

संत निरंकारी मिशन लगभग पिछले 10 वर्षों से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता चला रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग सभी ब्रांचों में यह लगाया गया। इसमें आध्यात्मिकता के साथ-साथ शारीरिक विकास एवं स्वस्थ्य रहने के लिए योग की आवश्यकताओं पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

 

स्थानीय सेवादल संचालक प्रवीण अरोड़ा द्वारा योग शिविर में आए हुए प्रशिक्षकों एवं साध संगत के महापुरुषों का धन्यवाद करते हुए अपने शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास के लिए योग से क्या लाभ मिलता है इसका जिक्र किया। हमें आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुंदर बनाना है इस बात पर भी जोर दिया गया। यह समस्या जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारिक प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad