संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।जसपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के गले पर कसाव के गहरे निशान पाए जाने से प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा कि गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक परिजनों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए। मामले की तहरीर पुलिस को देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

बता दें कि साप्ताहिक हाट बाजार रोड, खड़कपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई निवासी काजल (22 वर्ष) पुत्री राम सिंह का विवाह 6 दिसंबर 2020 को ग्राम भगवंतपुर, जसपुर निवासी रिंकू पुत्र विनोद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही कार व लाखों की नगदी की खातिर काजल के ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। विवाहिता ने पूर्व में इसकी शिकायत कई बार अपने मायके वालों से की लेकिन मायके वालों ने मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। उधर दहेज लोभी ससुरालियों का जुल्म विवाहिता पर लगातार बढ़ता रहा। 3 दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके भी आई थी लेकिन बाद में वह वापस ससुराल लौट गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता