संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर काशीपुर में किसानो का ट्रेन रोको कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

काशीपुर । पूरे प्रदेश में हो रही मूसलाधार तेज बारिश के चलते जहां ट्रेनों का आवागमन बंद हुआ पड़ा है वही संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर काशीपुर में ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया।
यह भी पढ़े 👉 कुमाऊ में जन जीवन अस्तव्यस्त, अब तक बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा व बाजपुर में छह लोगो की मौत, तीन मलवे में दबे
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर आज काशीपुर में भारी बारिश के बीच जसपुर, काशीपुर व बाजपुर व रामनगर क्षेत्र के किसान काशीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोको कार्यक्रम के तहत पहुँच गए । इस दौरान किसानों ने ट्रेन संख्या 05352 काशीपुर बरेली सिटी को रोका और प्रदर्शन किया । आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा छह घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया था। इस दौरान भारी संख्या पुलिस बल मौजुद रहा जबकि ट्रेन रोके जाने की वजह से यात्री परेशान दिखाई दिए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने कार से रौंद कर किसानों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन गृह राज्यमंत्री पर 120 बी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होना, पद पर बने रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार