सऊदी अरब में नहीं हुआ चांद का दीदार, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद

खबर शेयर करें -

शनिवार शाम सऊदी अरब में ईद-उल-फितर (ईद) का चांद नजर नहीं आया है. यहां चांद देखने के लिए काफी इंतजाम किए गए थे. मगर, आसमान में ईद का चांद नजर नहीं आया.सऊदी अरब में चांद दिखने को लेकर भारत के रोजेदारों की भी निगाह लगीं थीं. मगर, अब सऊदी अरब में ईद 02 मई यानी सोमवार को होगी, जबकि भारत में 03 मई यानी मंगलवार को ईद होने की उम्मीद है.

रमजान रहमतों का महीना है. इस महीने में इबादत और नेकी का सवाब 70 गुना होता है.जिसके चलते रोजदार अधिक से अधिक इबादत करते हैं. सऊदी अरब में एक अप्रैल और इंडिया में दो अप्रैल को रमाजन का चांद नजर आया था.जिसके चलते सऊदी अरब में पहला रोजा दो अप्रैल, और इंडिया में तीन अप्रैल को था.इस्लामी महीना 29 या 30 दिन का होता है.रमाजन का महीना भी 29 दिन का होने की उम्मीद थी.मगर, चांद नजर नहीं आया.इससे सऊदी अरब में 30 रोजे होंगे. इंडिया में भी 30 रोजे होने की उम्मीद है.क्योंकि, इंडिया और सऊदी अरब में कुछ घंटों का फर्क है.वहां चांद भी पहले नजर आता है.

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

ईद के दिन मुसलमानों के घरों में सेवई, शीर, कोरमा और अच्छे पकवान बनते हैं.सुबह होने के बाद ईद की नमाज अदा की जाती है, फिर इसके बाद अपने करीबियों से ईद मिलते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

इंडिया में आज तलाशेंगे चांद

इंडिया में रविवार को 29 वां रोजा होगा. जिसके चलते चांद 29 का होने को लेकर रविवार शाम आसमान में चांद तलाशेंगे.अगर, चांद नजर आता है, तो सोमवार को ईद हो सकती है.हालांकि अधिकतर ईद की संभावनाएं मंगलवार की हैं.

ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

कोरोना के चलते दो वर्ष से ईद पाबंदियों में मनाई जा रही थी.मगर, इस बार ईद के त्योहार पर कोरोना का ख़ौफ़ नहीं है.जिसके चलते ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार है.ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ लग गई है.सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ रहती है.सेवई, खजला, कपड़े, जूते चप्पल से लेकर चूड़ी आदि खरीदारी हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
Ad