सड़क दुर्घटना में भाजपा युवा मोर्चा के दो नेताओं की मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे

खबर शेयर करें -

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के दो युवा नेताओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रुड़की के सरसावा के पास की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। इस बीच हर्षित अपने दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ शादी का कार्ड देने जा रहे थे। सभी लोग कार से शादी का कार्ड देने यमुनानगर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

दर्दनाक हादसे में कार में सवार दोनों ही युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के घर में मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियों के बीच अचानक दुख का ग्रहण लग गया। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने दोनों युवकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम