सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पिथौरागढ़ के धारचूला में हुआ दर्दनाक हादसा
पिथौरागढ़: धारचूला से जुम्मा जा रही एक अल्टो कार आज (सोमवार) खाई में जा गिरी. कार में कुल दो लोग सवार थे. चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. कार सवार दूसरे शख्स को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़े 👉 बेटी से बलात्कार के आरोपी के साथ पिता ने किया कुछ ऐसा जानकर हैरान हो जाएंगे
बताया जा रहा है कि कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी. राथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई.
दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया. बता दें कि बरसात के बाद से बॉर्डर के रास्ते बुरी तरह खस्ताहाल हैं. इस कारण इन मार्गों में हादसों का खतरा बना हुआ है. धारचूला से जुम्मा को जोड़ने वाली सड़क को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं. मगर अभी तक इस सड़क के हाल नहीं सुधरे हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


