सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पिथौरागढ़ के धारचूला में हुआ दर्दनाक हादसा

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: धारचूला से जुम्मा जा रही एक अल्टो कार आज (सोमवार) खाई में जा गिरी. कार में कुल दो लोग सवार थे. चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. कार सवार दूसरे शख्स को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आज (सोमवार) एक अल्टो कार राथी के पास गहरी खाई में जा गिरी. चालक जितेंद्र धामी (26 वर्ष) समेत कार सवार नरेंद्र सिंह (25 वर्ष) की मौत हो गई है. दोनों कार सवार जुम्मा गांव के रहने वाले थे.

यह भी पढ़े 👉 बेटी से बलात्कार के आरोपी के साथ पिता ने किया कुछ ऐसा जानकर हैरान हो जाएंगे

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

बताया जा रहा है कि कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी. राथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया. बता दें कि बरसात के बाद से बॉर्डर के रास्ते बुरी तरह खस्ताहाल हैं. इस कारण इन मार्गों में हादसों का खतरा बना हुआ है. धारचूला से जुम्मा को जोड़ने वाली सड़क को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं. मगर अभी तक इस सड़क के हाल नहीं सुधरे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad