सड़क हादसे में बेटा हो गया घायल उसकी रिपोर्ट दर्ज कर दो साहब ! 3 महीने पुलिस के पास चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट ना लिखे जाने पर महिला ने न्यायालय में लगायी मार्मिक गुहार

Son got injured in a road accident, please file his report sir! The woman made a poignant plea in the court when the report was not filed even after going to the police for 3 months.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,हल्द्वानी ।चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से बचने वाली पुलिस अब सड़क हादसों की रिपोर्ट भी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। एक महिला का बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया था और वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन माह तक पुलिस के चक्कर काटती रही। अंत में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका

हरिपुर जमनसिंह रामपुर रोड निवासी विद्या जोशी ने बताया कि तीन अप्रैल 2024 की रात उनका बेटा पारस जोशी फुटकुआं पेट्रोल पंप के पास मोटर साइकिल लेकर खड़ा था। तभी हल्द्वानी की तरफ से आए दूसरे मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पारस को उसके पिता ने पहले नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

यहां से उसे पहले एसटीएच और फिर एसटीएच से बरेली रेफर कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब पीड़िता कोतवाली थाने पहुंची तो रिपोर्ट ही दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की कोर्ट में शिकायत की। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Ad