सनातनी झंडा उठाये कन्हैया मित्तल को नही मिला भाजपा का साथ ,अब पकड़ेंगे कांग्रेस का हाथ

Kanhaiya Mittal did not get the support of BJP after raising the Sanatani flag, now he will hold the hand of Congress.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,नई दिल्ली। अभी तक चुनावी रण में नेताओं को टिकट न मिलने पर दल  बदलते हुए देखा होगा लेकिन यहां भाजपा से टिकट न मिलने पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। एक मीडिया चैनल से साक्षात्कार में कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैं जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। खबर है कि कन्हैया मित्तल हरियाणा की पंचकूला सीट से बीजेपी से टिकट चाह रहे थे लेकिन बीजेपी ने यहां से पुराने नेता ज्ञानचंद को फिर से मैदान में उतार दिया। 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया का गाना- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ काफी फेमस हुआ था। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी से भी मुलाकात की थी और वह सार्वजनिक मंचों से भी पीएम और सीएम की तारीफ कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने ‘मैं यूपी बोल रहा हूं’ वाला गीत गाया था जिसमें योगी सरकार के कार्यों का गुणगान किया गया है। अपने कांग्रेस में शामिल होने के फैसले को लेकर कन्हैया मित्तल ने कहा मैंने योगी आदित्यनाथ जी के लिए गाना गाया है, बीजेपी के लिए नहीं। मैं चाहता हूं कि पूरे देश में यह संदेश जाए कि बीजेपी अकेली पार्टी नहीं है जो सनातन की बात करती है। कन्हैया मित्तल ने हाल ही में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई थी । बता दें कि कन्हैया को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता भी मिला था। इसे लेकर कन्हैया मित्तल ने कहा था कि वे एक भजन सनातन धर्म को एकता के साथ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए भी गाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन