समधन समधी के बीच थे नाजायज संबंध फिर महिला के साथ हुआ घिनौना कांड

खबर शेयर करें -

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में मंदसौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर उसकी होने वाली समधन ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
जांच अधिकारी नारायण लाल महिडा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने थाने में 5 अप्रैल के दिन मामला दर्ज कराया कि मेरे घर परिवार वाले सभी शादी में गए हुए थे और मैं अकेली घर पर थी। 30 मार्च के दिन रात में मेरे समधी पूनम चंद शराब के नशे में घर आए। मैंने उनको कहा कि घर पर कोई नहीं है। उन्होंने नहीं सुना और शराब के नशे में मेरे साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद


बलात्कार के बाद पूनम चंद ने अपने होने वाली समधी को धमकी दी यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। कुछ दिनों तक महिला डरी सहमी रही। उसके बाद उसने परिजनों को बताया, परिजनों ने 5 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि पूनमचंद की लड़की का रिश्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव के अंदर महिला के लड़के से हुआ था। इसी दौरान पूनमचंद का यहां पर आना जाना लगा रहता था। पूनमचंद की बात महिला से फोन पर भी रोज होती थी। करीब 2 साल से पहले पूनमचंद के लड़की का रिश्ता कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला के लड़के से तय हुआ था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया। सूचना के बाद पुलिस ने पूनमचंद पिता अमृत राम मेघवाल उम्र 40 वर्ष थाना अफजलपुर जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने यह बताया कि होने वाली समधन-समधी का घर आना जाना रहता था। दोनों की फोन पर बात हुआ करती थी। दोनों के बीच में प्रेम संबंध बन गए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें