सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस के अवसर पर निगम कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
राजू अनेजा, काशीपुर। सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम काशीपुर द्वारा नगर के सभी वार्डों में बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया है जिसके उपरांत सभी निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में नगर में प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर नगर वासियों को अपने घर आंगन के साथ साथ अपने गली मोहल्ले एवं नगर को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय ने कहा हमारे देश के अंदर सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे जांबाज लौह पुरुष पैदा हुए जिन्होंने देश में 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। इस अवसर पर नगर निगम मेयर उषा चौधरी ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई तथा लौह पुरुष सरदार वलभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

