सरोवर नगरी नैनीताल में सीजन की चौथी बर्फबारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल में स्नोफाल शुरू हो गया। नैनीताल में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है। सीजन की चौथी बर्फबारी के बाद जन्नत जैसे नजारे दिख रहे हैं। नैनीताल में बर्फबारी को देख सैलानियों के चेहरे खिल गए। ठंड की वजह से होटलों में ठहरे सैलानी हिमपात देखने के लिए बाहर आ गए। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार सुबह सुबह से ठंड महसूस की गई। वहीं सुबह से शाम तक आसमान घने बादलों से घिरा रहा। मौसम को देख अनुमान लगाया जा रहा था की जल्द ही नैनीताल में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हुआ भी, नैनीताल में कई जगह हिमपात हुआ। वहीं चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। मुक्तेश्वर में भी बर्फबारी की खबर है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग एक से दो इंच की बर्फ की सफेद चादर देख सैलानियों में खुशी है। धानाचूली में भी अच्छी बर्फबारी हुई, जिस कारण यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

पहाड़ के दूसरे क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा किया है। बारिश और बर्फबारी से जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, घाट, पीपलकोटी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। औली में अभी भी पाले में पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई