सवा किलो चरस के साथ यूपी का क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली पुलिस ने नैनीताल घूमने के लिए आए यूपी के जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ को सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया है. उससे बरामद चरस की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है.

रविवार देर रात काशीपुर कोतवाली के बांसफोडान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट टीम के साथ मुरादाबाद रोड पर गश्त कर रहे थे. इस दौरान जसपुर बस अड्डे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो शख्स के पास से 1 किलो 250 ग्राम चरस बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमरनाथ पुत्र भीखा निवासी श्रितिया बुजुर्ग थाना फरेंदा जिला महाराजगंज यूपी बताया. आरोपी वर्तमान में श्रितिया बुजुर्ग क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य है. बरामद चरस की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. बता दें कि उधमसिंह नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर नशे के विरुद्ध अभियान चला रखा है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार