सहायक नगर आयुक्त नगर आलोक उनियाल को दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा काशीपुर द्वारा सहायक नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल स्थानांतरित होने पर आलोक उनियाल का विदाई समारोह व सहायक नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर के पदभार ग्रहण करने पर विनोद लाल का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विवेक राय रहे। इस अवसर पर समस्त कार्यालय कार्मिकों ने पूर्व सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के साथ 2 वर्ष 7 माह के कार्यकाल के अनुभव सांझा करते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया व नगर आयुक्त विवेक राय, निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा काशीपुर के अध्यक्ष भगवान दास, महासचिव जितेंद्र देवान्तक व कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर मिष्ठान वितरण किया गया तथा श्री उनियाल को नवीन दायित्वों के निर्वहन व श्री लाल को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर के नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

इस अवसर पर मनीष गोस्वामी, संजय मेहरोत्रा, सुरेश बेदी, वेद सैनी, ब्रजपाल ठाकुर, राशिद, अर्जुन बेदी, राजू, अब्दुल सलीम भुवन सत्यबली, महेश मठपाल, विक्रान्त यादव, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष सुमित सौदा, महासचिव राजकुमार आदि समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम