साइबर अपराधियों ने नैनीताल बैंक की शाखा के आरटीजीएस सिस्टम को हैक कर 16 करोड रुपए उड़ाए, इतनी बड़ी रकम गायब होने से बैंक अधिकारियों में मचा हड़कंप

Cyber ​​criminals hacked the RTGS system of Nainital Bank branch and stole Rs 16 crore, the disappearance of such a huge amount created panic among the bank officials

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,नोएडा। अभी तक अपने साइबर अपराधियों द्वारा नई-नई तकनीक के जरिये भोले भाले लोगों के पैसे उड़ाने के कई  मामले सुने होंगे लेकिन यहां  साइबर हैकरो ने नैनीताल बैंक की शाखा के  आरटीजीएस सिस्टम को हैक कर बैंक से 16 करोड़ रुपये उड़ा दिये। हैकरो द्वारा इतनी बड़ी रकम गायब करने के मामले के बाद बैंक की शाखा में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक लिमिटेड में हैकरों ने बैंक के आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) चैनल को हैक करके 16 करोड़ 1 लाख 83 हजार 261 रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। हैकरों ने ये पैसे 89 बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक के सर्वर को हैक कर पूरी जालसाजी की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे

इस जालसाजी का पता तब चला जब बैंक में बैलेंस शीट का मिलान किया गया।   बैंक के आईटी मैनेजर ने साइबर क्राइम थाने शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस को बताया गया कि बैंक में जून महीने की बैलेंस शीट का मिलान किया जा रहा था। बीते माह 17 जून को आरबीआई सेटलमेंट आरटीजीएस खाते की मैचिंग के दौरान बैलेंस सीट में 3 करोड़ 60 लाख 94 हजार 20 रुपये का अंतर पाया गया। इतनी बड़ी रकम का अंतर आने के बाद आरटीजीएस टीम ने एसएफएमएस सर्वर के साथ सीबीएस (कोर बैंकिंग सिस्टम) में लेनदेन की जांच की। इस दौरान पाया गया कि सीबीएस (कोर बैंकिंग सिस्टम) और एसएफएमएस (स्ट्रक्चर्ड मैसेजिंग सिस्टम) में कुछ खामियां हैं। इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला कि आरटीजीएस संदेश देर से मिल रहा है। आरटीजीएस टीम ने अगले दिन तक इंतजार किया और 18 जून को जांच की गई. इसमें भी बैलेंस शीट मेल नहीं खा रहा था, जबकि एसएफएमएस में निपटान रिपोर्ट भी बैंकों के सीबीएस के साथ मेल खा रही थी। इस दौरान जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आयीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास: अमित कुमार सैनी बने अपर एसपी और सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर, SSP ने पहनाए तमगे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम