सात फेरे होने के बाद अचानक ही चीख पड़ी दुल्हन और शादी से किया इंकार, एक अंगुली की वजह से थाने तक पहुंची बात

खबर शेयर करें -

आगरा में शादी के दौरान मांग भरी जाने से ठीक पहले एक दुल्हन ने इंकार कर दिया। इसके बाद यह पूरा प्रकरण पंचायत और थाने तक पहुंच गया। लेकिन बात बनती हुई दिखाई नहीं पड़ी। दूल्हे की कटी हुई अंगुली की वजह से दुल्हन ने उससे शादी से इंकार किया था।

आगरा: शादी की रस्मों के बीच के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा में शादी समारोह के बीच मांग भराई की रस्म के दौरान अचानक दूल्हन चीख पड़ी। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाने के बाद भी जब वह राजी नहीं हुई तो मामला पंचायत और थाने तक पहुंच गया। हालांकि वहां भी बात बनती हुई नजर नहीं आई।

विदाई से पहले मांग भराई में पड़ी नजर

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

यह पूरा मामला उस दौरान सामने आया जब गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी से बाह के जैतपुर के लिए बारात आई। शादी की रस्में चल रही थी और सात फेरे भी हो चुके थे। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रस्म होने की तैयारी थी। हालांकि इस बीच जैसे ही दूल्हे ने मांग भरने के लिए सिंदूर लिया तो उसकी कटी हुई तर्जनी अंगुली पर दुल्हन की नजर पड़ गई। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

दूल्हे पक्ष की ओर से बताया गया कि बिजली के करंट की वजह से अंगुली कट गई थी। इसके बाद कन्या को समझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन वह राजी नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास तक पहुंचा। इस बीच मामले को निपटाने के लिए पंचायत भी हुई लेकिन कोई बात नहीं बनी। एसओ मनोज वर्मा ने इस मामले को लेकर कहा कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है। यदि सुलह नहीं हो पाएगी तो बारात को वापस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

लोगों में बना चर्चा का विषय

यह पूरा मामला स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन के इस कदम के बाद लोग लगातार इस शादी को लेकर बाते कर रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad