साल का आखिरी दिन एक शिक्षक के लिए आखिरी दिन हुआ , बाइक से घर को जा रहे शिक्षक की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । साल का आखिरी दिन एक शिक्षक के लिए आखिरी दिन साबित हुआ काशीपुर से बाइक पर अपने घर वापसी जा रहे शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करावाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से शिक्षक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

जनपद रामपुर के थाना टाण्डा, चनपुरा शीकमपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी (30 वर्ष) पुत्र सुरेश सिंह दढ़ियाल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने किराये के मकान में रहते थे तथा रामनगर के लतीफपुर जूनियर हाई स्कूल में संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से काशीपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दढ़ियाल रोड पर कुसुम वाटिका के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल वीरेन्द्र को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना के आस पास लगे सीसीटीवी के फुटेज पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है। मृतक वीरेन्द्र दो भाईयों में बड़े थे तथा अपने पीछे पत्नी रीना व तीन वर्षीय बच्चे को रोता बिलखता छोड़ा गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad