साहब मुझे अपने पुत्र से बचाओ वरना वो मुझे गोली मार देगा,व्यापारी ने कोतवाली में की मार्मिक अपील

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर के एक व्यापारी ने अपने पुत्र पर संपत्ति के लिए गोली मारकर हत्या करने की धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घास मंडी निवासी बलदेव राज पुत्र मेवाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र कमल अरोरा प्रकाश रेजीडेंसी में रहता है। वह आये दिन उनसे अवैध रूप से धन व संपत्ति की मांग करता है और अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहता है। विगत 18 मार्च को दिन में उनका बेटा कमल अरोरा हाथ में रिवाल्वर लिए उनके घास मंडी स्थित घर पर आ गया। उसे देख उनके दूसरे पुत्र विमल अरोरा ने गेट बंद कर दिया। गेट बंद होने के बाद कमल अरोरा ने हवाई फायरिंग की और जोर-जोर से कहने लगा कि अगर मुझे संपत्ति नहीं दी तो तेरी गोली मारकर हत्या कर दूंगा। कमल अरोरा उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में भी जान से मारने की धमकी दे रहा। पीड़ित ने पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। इधर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई