सिंगल यूज प्लास्टिक की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारी रेड
मोके से कुंटल 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन तथा 2 कुंटल 25 किलो कच्चा प्लास्टिक दाना बरामद
राजू अनेजा, काशीपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगी पाबंदी के बाद काशीपुर में प्रशासन एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री से 1 कुंटल 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन तथा 2 कुंटल 25 किलो कच्चा प्लास्टिक दाना बरामद कर फैक्ट्री को सीज कर दिया है।

सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे स्थित कबाड की दुकानो की चैकिंग का अभियान के तहत कुण्डा पुलिस के द्वारा हरियावाला तिराहा से बाबरखेड़ा सडक की दाहिनी तरफ स्थित एक कबाड़ की दुकान को चैक किया गया। तो दुकान के चारदीवारी अहाते के अंदर एक टीनसेट के बने कमरे में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संजीत साह पुत्र सुधीर शाह निवासी धर्मपुर पच्चीसा थाना मानिकचक मालदा पश्चिमी बंगाल बताया तथा इस प्लास्टिक की पन्नी बनाने वाली फैक्ट्री को अपना होना बताया था फैक्ट्री में लगभग 125 किलो तैयार सिंगल यूज़ प्लास्टिक की पन्नियां एवं 225 किलो कच्चा दाना प्लास्टिक बरामद हुआ। चूँकि मौके पर फैक्ट्री मे सिंगल यूज प्लास्टिक की पन्नीयो का उत्पादन किया जा रहा है। जबकि वर्तमान मे उत्तराखण्ड शासन देहरादून के पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग के 16 फरवरी 2021 की अधिसूचना के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमानुसार प्रतिबंध एवं प्रतिषेध किया गया है ।
पुलिस ने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को पुलिस के द्वारा सूचित कर आवश्यक कार्यवाही मौके पर आने का आग्रह किया गया। परंतु उप जिला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे बल्कि उन्होंने नायाब तहसीलदार राकेश चंद्र, को मौके पर पर भेज दिया जिस पर उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन 1 कुंटल 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन तथा 2 कुंटल 25 किलो प्लास्टिक दाने को तथा कंपनी के उपकरणों सहित सील कर दिया । इस मौके पर सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुमित कुमार ,चंदन सिंह, सत्येंद्र पाल, कानूनगो फूल सिंह, पटवारी शिशु कुमार, आदि लोग शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

